एक्ट्रेस ईशा देओल ने दिया दूसरी बेटी को जन्म, जानिए क्या रखा है नाम
जनवरी महीने में ही ये खबर सामने आई थी कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल प्रेगेंट है. उस दौरान ईशा के बेबी बम्प की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी. ईशा देओल और भरत तख्तानी की पहले से ही एक बेटी है जिसका नाम राध्या है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) के घर एक बार किलकारी गूंजी है. ईशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के घर नन्ही परी आई है. जिसकी जानकारी खुद ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दी है. सोमवार सुबह ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया कि उनके घर 10 जून को बेटी हुई है जिसका नाम मिराया तख्तानी ( Miraya Takhtani) रखा गया है.
आपको बता दे की जनवरी महीने में ही ये खबर सामने आई थी कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल प्रेगेंट है. उस दौरान ईशा के बेबी बम्प की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी. ईशा देओल और भरत तख्तानी की पहले से ही एक बेटी है जिसका नाम राध्या है. राध्या का जन्म 20 नवंबर 2017 को हुआ था. जबकि ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी साल 2012 में हुई थी.
View this post on Instagram
ईशा देओल फिलहाल फिल्मी परदे से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है और समय समय पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2019 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

