Condom ब्रैंड Durex ने इस खास अंदाज में दी दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई, ट्वीट पढ़कर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. कोंकणी रीति-रिवाजों से दोनों की शादी संपन्न हुई. इटली के एक शानदार विला में दीपिका और रणवीर की शादी के फंक्शन का आयोजन किया गया था
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. कोंकणी रीति-रिवाजों से दोनों की शादी संपन्न हुई. इटली के एक शानदार विला में दीपिका और रणवीर की शादी के फंक्शन का आयोजन किया गया था. इस समारोह में सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए. ट्विटर पर फैन्स दीपिका और रणवीर को शुभकामनाएं दे रहे हैं. कंडोम ब्रैंड Durex ने भी एक खास अंदाज में दीपिका और रणवीर को शादी की बधाइयां दी हैं. जब आप इस ट्वीट को पढ़ेंगे, तब आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे.
Durex नामक कंडोम ब्रैंड ने लिखा कि, "हम आपको हमेशा सुरक्षा प्रदान करते रहेंगे." साथ ही इस ट्वीट के साथ एक मजेदार तस्वीर भी शेयर की गई."
We've got you covered. ;) #DeepVeer #DeepVeerKiShaadi pic.twitter.com/eRL4MnSEXC
— Durex India (@DurexIndia) November 14, 2018
बता दें कि मंगलवार को रणवीर और दीपिका की रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था.बताया जा रहा है कि अंगूठी पहनाने के बाद रणवीर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया.साथ ही रणवीर ने दीपिका के लिए एक इमोशनल स्पीच भी दी जिसको सुनकर दीपिका काफी भावुक हो गई. इसके बाद रणवीर ने दीपिका को हग करके उन्हें संभाला.
यह भी पढ़ें:- दीपवीर की शादी पर जॉन अब्राहम ने दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन, नहीं थी ऐसी उम्मीद
वहीं दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में मेहमानों का भव्य स्वागत किया. उन्होंने सबको एक कार्ड देकर उनका वेलकम किया. गेस्ट्स को स्वागत का यह अंदाज काफी पसंद आया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

