बॉलीवुड

कोविड-19 के कारण इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के आयोजन का समय बदला

कोविड-19 महामारी के चलते इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) को अगस्त के बजाय अब 30 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. इस साल महोत्सव के कार्यक्रम को सार्वजनिक स्वास्थ्य दिशा-निर्देश के अनुरूप तैयार किया जाएगा. महोत्सव में शॉर्ट फिल्म और मशहूर डांस प्रतियोगिता को यथावत रखा जाएगा, लेकिन आईएफएफएम अवॉर्डस समारोह को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा.

कोविड-19 के कारण इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के आयोजन का समय बदला
शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, तब्बू (Photo Credits: Instagram)

कोविड-19 महामारी के चलते इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (Indian Film Festival of Melbourne) (आईएफएफएम) को अगस्त के बजाय अब 30 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. इस साल महोत्सव के कार्यक्रम को सार्वजनिक स्वास्थ्य दिशा-निर्देश के अनुरूप तैयार किया जाएगा. महोत्सव में शॉर्ट फिल्म और मशहूर डांस प्रतियोगिता को यथावत रखा जाएगा, लेकिन आईएफएफएम अवॉर्डस समारोह को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा.

मौजूदा चुनौतियों व अवसरों के प्रतिक्रिया स्वरूप इस साल महोत्सव में एक नए चीज को शामिल किया जा रहा है और वह है आईएफएफएम फिल्म क्लब जिसके तहत भारतीय सिनेमा के प्रशंसक एक वर्चुअल मास्टर क्लास के लिए खुद को पंजीकृत करा सकेंगे. इसमें वे दिग्गज फिल्मकारों से उनके काम पर चर्चा कर सकेंगे. यह भी पढ़े: शाहरुख खान के बड़े फैन हैं कार्तिक आर्यन, 12 साल पहले सागरिका घाटगे संग फोटो क्लिक कराने के कूद गए थे बैरिकेड्स

यह एक बुक क्लब की तरह से संचालित होगा, फेस्टिवल में प्रतिभागियों को एक क्लासिक फिल्म देखने के लिए कहा जाएगा और इसके बाद वर्चुअल फिल्म क्लब में उन्हें फिल्म निमार्ताओं के साथ इस पर चर्चा करने का मौका मिलेगा. इससे पहले, फेस्टिवल में राजकुमार हिरानी, करण जौहर, रीमा दास, जोया अख्तर, ओनिर और कबीर खान जैसे फिल्मकारों के साथ मास्टर क्लास को आयोजित किया जा चुका है. आईएफएफएम निदेशक मितु भौमिक लांगे ने कहा, "सिनेमा प्रेमियों के लिए ऐसे अभूतपूर्व समय में घर पर रहते हुए खुद को व्यस्त रखने, अपना मनोरंजन करने और अपनी जानकारी को बढ़ाने का यह एक अनूठा तरीका है. इस बार हमारे साथ भारत के तमाम हिस्सों से कई सशक्त फिल्मकार जुड़ेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).