Bollywood Drugs Case: दीपिका पादुकोण के लिए परेशानी का सबब बनीं ड्रग्स चैट, श्रद्धा कपूर भी NCB की रडार पर
बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की अक्टूबर 2017 में उनकी तत्कालीन प्रबंधक करिश्मा प्रकाश के साथ ड्रग्स को लेकर की गई कथित चैट के कारण ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें समन जारी किया है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग्स संबंधित चैट के कारण दिग्गज अभिनेत्री को तलब किया है.
बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अक्टूबर 2017 में उनकी तत्कालीन प्रबंधक करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) के साथ ड्रग्स को लेकर की गई कथित चैट के कारण ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) (एनसीबी) ने उन्हें समन जारी किया है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग्स संबंधित चैट के कारण दिग्गज अभिनेत्री को तलब किया है.
एनसीबी के एक शीर्ष सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि जया साहा के एक कथित चैट में सामने आने के बाद एजेंसी को संदेह हुआ, जिसमें सुशांत की टैलेंट मैनेजर दिवंगत अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के साथ ड्रग्स पर चर्चा कर रही थी. पिछले कुछ दिनों में कई मौकों पर एनसीबी की ओर से साहा से पूछताछ की गई है. एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर ड्रग्स मामले की जांच शुरू की है, क्योंकि इसमें कई चैट रिकॉर्डस को फिर से शामिल किया गया है. सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. एनसीबी सूत्र ने कहा कि साहा ने कई सवालों के जवाब के बाद व्हाट्सएप मैसेज के जरिए रिया के फोन से मादक पदार्थों की खरीद पर बातचीत का खुलासा किया है. आईएएनएस द्वारा एक्सेस किए गए चैट टेप में दो व्यक्तियों में हैश की खरीद के बारे में बातचीत हो रही है. यह भी पढ़े: Bollywood Drugs Case: क्या दीपिका पादुकोण के साथ होने वाली NCB की पूछताछ में शामिल होना चाहते हैं रणवीर सिंह?
एनसीबी सूत्र के अनुसार, कथित चैट दीपिका और करिश्मा के बीच हुई है. एक ग्रुप पर हुई चैट 28 अक्टूबर, 2017 को रात लगभग 8.50 बजे की है. कथित बातचीत में दीपिका करिश्मा से पूछती है, "ओके, क्या तुम्हारे पास माल है?" इस पर करिश्मा ने जवाब दिया, "मेरे पास घर पर है. मैं बांद्रा में हूं." करिश्मा यह कहते हुए एक अन्य संदेश भी भेजती हैं, "अगर तुम चाहती हो तो मैं अमित से पूछ सकती हूं." इसके बाद दीपिका जवाब देती हैं, "हां. प्लीज" फिर करिश्मा ने दीपिका के संदेश का जवाब देते हुए कहा, "अमित के पास है." दीपिका ने फिर से करिश्मा से कहा, "हैश है ना. वीड नहीं चाहिए." करिश्मा ने दीपिका को कथित रूप से जवाब देते हुए कहा, "हां हैश है." करिश्मा ने कहा, "तुम कोको किस समय आओगी?" इस पर दीपिका पादुकोण ने कहा, "11.30 से 12 बजे के बीच?" यह भी पढ़े: NCB Summons Deepika Padukone’s Manager: एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को किया तलब
वहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मुसीबतें भी व्हाट्सऐप चैट से ही बढ़ी हैं. जया साहा से पूछताछ के दौरान कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जिसकी वजह से अब बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स सवालों के घेरे में आ गए हैं. इसके अलावा सारा अली खान का नाम भी ड्रग्स मामले में सामने आया है, जिससे यह दिग्गज अभिनेत्रियां एनसीबी की रडार पर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

