बॉलीवुड

RIP Rishi Kapoor: दिलीप कुमार और सायरा बानो ने ट्विटर के माध्यम से ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजली

फिल्म जगत के महान अभिनेता ऋषि कपूर का गुरूवार को निधन हो गया. ऋषि कपूर से अचानक चले जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में है. कपूर खानदान के लाडले बेटे को नम आंखो से उनके परिवार ने अलविदा कह दिया. बॉलीवुड के स्टार्स ने ट्वीटर के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पण की. दिलीप कुमार ने आज ट्वीटर के जरिए ऋषि कपूर के निधन पर दुःख जताया.

RIP Rishi Kapoor: दिलीप कुमार और सायरा बानो ने ट्विटर के माध्यम से ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजली
दिलीप कुमार और ऋषि कपूर (Photo Credits:Wikimedia Commons )

फिल्म जगत के महान अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का गुरूवार को निधन हो गया. ऋषि कपूर से अचानक चले जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में है. कपूर खानदान के लाडले बेटे को नम आंखो से उनके परिवार ने अलविदा कहा. बॉलीवुड के स्टार्स ने ट्वीटर के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पण की. दिलीप कुमार ने आज ट्वीटर के जरिए ऋषि कपूर के निधन पर दुःख जताया.

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का ट्विटर उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) संभालती है. उनके लफ्जों को सायरा ने ट्वीटर के जरिए शेयर किया है उन्होंने लिखा, जब मेरे प्यारे ऋषि कपूर से मुलाक़ात हुई जब वे तंदुरुस्त थे. वो हमेशा हमें पारंपारिक तरीके से पारिवारिक समारोह का न्योता देने आते थे. ऋषि ने हमेशा दिलीप कुमार और राज कपूर के बीच के बंधन को हमेशा जीवित रखा.

बता दें कि दिलीप कुमार और ऋषि कपूर में फिल्म दुनिया में स्क्रीन शेयर की थी. राज कपूर और दिलीप कुमार करीबी दोस्त थे. ऋषि के अचानक जाने से एक्टर दिलीप कुमार भावुक हो गए है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).