बॉलीवुड

2 साल में 70 फिल्में साइन करने वाला ये सुपरस्टार आज Bollywood से हो गया है गायब, उनकी फिल्मों की रीमेक बना दूसरे सितारे चमका रहें हैं अपनी किस्मत

आज हम आपको ऐसे ही एक सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसने लगभग 20 साल तक इंडस्ट्री में राज किया और एक बढ़कर एक फ़िल्में दी.

2 साल में 70 फिल्में साइन करने वाला ये सुपरस्टार आज Bollywood से हो गया है गायब, उनकी फिल्मों की रीमेक बना दूसरे सितारे चमका रहें हैं अपनी किस्मत
गोविंदा (Photo Credits: Facebook)

किसी ने सच ही कहा कि वक्त सबसे बलवान होता है. उसके आगे किसी की नहीं चलती. बॉलीवुड ने भी वक्त के इस पहिए को खूब घूमते देखा है. इस इंडस्ट्री में अगर कोई रातोंरात स्टार बना है तो वक़्त के साथ भुला भी दिया गया है. आज हम आपको ऐसे ही एक सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसने लगभग 20 साल तक इंडस्ट्री में राज किया और एक बढ़कर एक फ़िल्में दी. लुक ऐसा की हसीनाएं दीवानी बन जाए कॉमेडी ऐसी की पूरा परिवार साथ मिलकर हंसे और डांस ऐसा की परदे पर यादगार बन जाए. हम बात करें हैं गोविंदा (Govinda) की.

बॉलीवुड के असली हीरो नंबर 1 गोविंदा ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो कामयाबी उनके कदम चूमने लगी एक बाद एक वो कई फिल्में कर रहें थे. डेब्यू के 2 साल में ही गोविंदा के फिल्म मेकर्स की लाइन लगनी शुरू हो गई. एक समय में गोविंदा ने 70 फिल्में साइन करके रिकॉर्ड बना दिया था. ये बात उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कही थी. प्रोड्यूसर की ये दीवानगी गोविंदा के स्टारडम को दिखाती है. वो उस दौरान एक दिन में 5-5 फिल्मों की शूटिंग करते थे.

लेकिन वो कहते हैं ना कि वक़्त बड़ा बलवान होता है. अपनी जिंदगी को बिंदास होकर जीने वाले और और भविष्य की चिंता ना करने वाले बेबाक एक्टर गोविंदा आज इंडस्ट्री से लगभग गायब से हो गए हैं. कोई भी उनपर पैसा लगाने को तैयार नहीं है. हालांकि उनकी फिल्मों के रीमेक धड्ले से बनाए जा रहे हैं. हाल ही में आई वरुण धवन की फिल्म कूली नंबर गोविंदा की रीमेक फिल्म है. जो दर्शकों की कसौटी खरी नहीं उतरी. जबकि वहीं गोविंदा की ये फिल्म सुपरहिट रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).