बॉलीवुड

Vaibhav Rekhi की हुईं Dia Mirza, शादी की बेहद खूबसूरत Photos शेयर कर लिखा ये इमोशनल नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने 15 फरवरी को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी से शादी कर ली. शादी समरोह में दिया और वैभव के परिवार वाले समेत दोस्त और रिश्तेदार नजर आए. शादी के बाद दिया ने स्वयं बाहर आकर मीडिया फोटोग्राफर्स को मिठाई बांटी तथा अपने पति वैभव के साथ पोज भी किया.

Vaibhav Rekhi की हुईं Dia Mirza, शादी की बेहद खूबसूरत Photos शेयर कर लिखा ये इमोशनल नोट
दिया मिर्जा और वैभव रेखी (Photo Credits: Instagram)

Dia Mirza-Vaibhav Rekhi Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने 15 फरवरी को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी से शादी कर ली. शादी समरोह में दिया और वैभव के परिवार वाले समेत दोस्त और रिश्तेदार नजर आए. शादी के बाद दिया ने स्वयं बाहर आकर मीडिया फोटोग्राफर्स को मिठाई बांटी तथा अपने पति वैभव के साथ पोज भी किया. शादी के बाद आज दिया ने आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी जानकारी देते हुए एक स्पेशल मैसेज भी शेयर किया है.

दिया ने यहां वैभव संग अपनी शादी की शानदार फोटोज को पोस्ट करते हुए लिखा, "प्यार एक ऐसा चक्र है जिसे हम घर कहते हैं. इसमें जादू ये है कि हम इसकी आहट को सुनते हैं, द्वार खोलते हैं और प्यार हमें खोज लेता है. उम्मीद है हर पहेली को उसके खोए हुए टुकड़े मिल जाए, उम्मीद है हर जख्मी दिल दोबारा ठीक हो जाए और प्यार का ये जादू इसी तरह से हमारे आपास रहे."

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस Dia Mirza ने Vaibhav Rekhi संग लिए सात फेरे, देखें उनकी शादी की ये स्पेशल Photos और Videos

दिया के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उर्मिला मातोंडकर समेत कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी है. बता दें कि शादी समरोह मुंबई में आयोजित किया गया था जहां दिया ने बिजनसमैन वैभव रेखी संग सात फेरे लिए.

दिया वैभव रेखी को बीते कुछ समय से डेट कर रहीं थी जिसके बाद इन्होंने इस रिश्ते को आगे ले जाते हुए शादी करने का फैसला किया. ये दिया की दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने प्रोड्यूसर साहिल संघा से शादी की जिनके साथ 2019 में उनका तलाक हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).