आंधी से गिरा धर्मेंद्र के फार्महाउस का बंबू, एक्टर ने ट्विटर पर Video शेयर करके कहा- जैसे तैसे संभाल लिया
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने फार्महाउस पर अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं. अपनी जिंदगी के इन दिनों में धर्मेंद्र फार्महाउस पर खेती और साथ ही बाग़-बगीचे की देखभाल करके अपने समय बिता रहे हैं.
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों लॉकडाउन (Lockdown) के चलते अपने फार्महाउस पर अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं. अपनी जिंदगी के इन दिनों में धर्मेंद्र फार्महाउस पर खेती और साथ ही बाग-बगीचे की देखभाल करके अपने समय बिता रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आंधी के चलते उनके फार्महाउस का एक बंबू गिर गया था. लेकिन उन्होंने उसे जैसे तैसे संभाल लिया.
धर्मेंद्र ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आदत हो चले हैं आप मेरी.....कुछ भी ट्विट कर देता हूं. बुढ बंबू, आंधी में गिर गया था. जैसे तैसे इसे संभाल लिया है. बस उसका आशीर्वाद. जीते रहो, आप सभी की प्रतिक्रिया के लिए आप सभी को ढेर सारा प्रेम."
Aadat ho chale hain aap meri........ kuch bhi tweet kar deta hoon. Budh bamboo, aandhi main gir gaya tha . Jaise taise isse sambaal liya hai . His blessings 👋 Jeete raho, love you all for your loving response. pic.twitter.com/uVtZkLESRf
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 16, 2020
गौरतलब है कि धर्मेंद्र के फार्महाउस पर गाय भी है जिसकी वो देखभाल करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उनकी गाय ने बछड़ा दिया है. ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वेटरन ट्विटर ने ट्विटर के जरिए फैंस को दी खुशखबरी
धर्मेंद्र के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं और लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं. 84 वर्षीय धर्मेंद्र फिल्मों में अब कम ही नजर आते हैं. अपनी जिंदगी के इस पड़ाव में वो अपनी हॉबी को पूरा कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

