धर्मेंद्र ने बेटे सनी देओल को दी भगवंत मान से ये बात सीखने की सलाह, जानें वजह
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपने पिता धमेंद्र के काफी करीब है. धर्मेंद्र ने अपने बेटे का हर कदम पर समर्थन किया है. अब उन्होंने सनी देओल को भगवंत मान से सीखने की सलाह दी है.
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपने पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) के काफी करीब है. धर्मेंद्र ने अपने बेटे का हर कदम पर समर्थन किया है. अब उन्होंने सनी देओल को सोशल मीडिया पर एक सलाह दी है. हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने सनी देओल की फोटो शेयर की थी. धर्मेंद्र ने इस फोटो पर प्रातक्रिया देते हुए सनी देओल से कहा कि, "सनी, मेरे बेटे, संगरूर के सांसद भगवंत मान (Bhagwant Mann) से कुछ सीखने की कोशिश करो..वो भी मेरे बेटे जैसा है. उन्होंने भारत मां के लिए बहुत त्याग किया है. रहो...जीते रहो..मान बहुत बहुत मान है मुझे आप पर."
धर्मेंद्र के इस ट्वीट को देखकर एक यूजर ने पूछा कि भगवंत मान ने क्या त्याग किया है. इसका जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने लिखा कि, "अपना करोड़ों का पेशा, अपनी फिल्मी करियर."
Hey guys...... Latest picture click Mumbai Airport looking so Dashing 👌👌❤❤ @aapkadharam @iamsunnydeol @thedeol @imkarandeol @AryamanDeol pic.twitter.com/exbrb7sr0e
— Sunny Takhar (@iamSunnyTakhar) July 3, 2019
यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019 नतीजे: सनी देओल ने मारी बाजी, गुरदासपुर में सुनील जाखड़ को हराया
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने इस बार गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह जीत हासिल करने में भी सफल हुए थे. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को शिकस्त दी थी. फिल्मों की बात करें तो सनी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैंक' में देखा गया था. वह जल्द ही एक फिल्म का निर्देशन करेंगे. इस फिल्म का नाम 'पल पल दिल के पास' है. सनी के बेटे करण देओल इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

