बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने ट्वीट किया- डिप्रेशन एक बिमारी है तो भड़के फैंस, कहा- नेपोटिज्म ने सुशांत सिंह राजपूत को मार दिया!

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी गुस्सा है. एक तरफ जहां उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आ पाई वहीं वहीं डिप्रेशन को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बीते कुछ महीनों में सुशांत के हाथ से कई बड़ी फिल्में छीन ली गई जिसके चलते भी वें परेशान थे.

दीपिका पादुकोण ने ट्वीट किया- डिप्रेशन एक बिमारी है तो भड़के फैंस, कहा- नेपोटिज्म ने सुशांत सिंह राजपूत को मार दिया!
दीपिका पादुकोण और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Yogen Shah/ Instagram)

RIP Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी गुस्सा है. एक तरफ जहां उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आ पाई वहीं वहीं डिप्रेशन (Depression) को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बीते कुछ महीनों में सुशांत के हाथ से कई बड़ी फिल्में छीन ली गई जिसके चलते भी वें परेशान थे. अब सुशांत की मौत को लेकर जहां लोग असमंजस में हैं वहीं सोशल मीडिया पर लोग मानसिक स्वास्थ को लेकर पोस्ट्स शेयर करते हुए तनाव और डिप्रेशन से खुदको बचाने के टिप्स दे रहा हैं. देखा गया कि बीते कुछ समय से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लगातार एक पोस्ट कर रही हैं जिसमें उन्होंने कहा गया कि अन्य बिमारी की तरह ही डिप्रेशन एक बिमारी है.

दीपिका के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अब कई सारे लोग उन्हें भी टारगेट करने लगे हैं. लोगों का कहना है कि भाई-भतीजावाद के कारण ही सुशांत की फिल्में उनके हाथ से चली गई और दीपिका भी उसी इंडस्ट्री का एक हिस्सा हैं. इस बात को लेकर दीपिका को ट्रोल किया गया और कहा गया कि उनके बॉलीवुड और नेपोटिज्म (Nepotism) ने सुशांत को मार डाला.

इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर: 

दीपिका बेशर्म हैं!

मानसिक बिमारी का ड्रामा

दीपिका कायर हैं!

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की इन खूबसूरत यादों को सहेजने का परिवार ने लिया बड़ा फैसला, करने जा रहे हैं ये काम

तुम्हारे पास भी गॉड फादर है!

बॉलीवुड माफिया ने सुशांत को मारा!

नेपोटिज्म ने सुशांत को मारा!

 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है. बॉलीवुड में उनकी दुश्मनी पर आशंका जताते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने कहा था कि इस एंगल से भी मामले की जांच की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).