बॉलीवुड

बहन अनीशा पादुकोण को लेकर भावुक हुईं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर सांझा किया यह खूबसूरत संदेश

दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के लिए एक बहुत ही खूबसूरत संदेश को साझा किया है. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को साझा किया है. 'पद्मावत' स्टार अपनी बहन अनीशा के साथ लंदन में विंबलडन का फाइनल देखने के लिए पहुंची.

बहन अनीशा पादुकोण को लेकर भावुक हुईं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर सांझा किया यह खूबसूरत संदेश
दीपिका पादुकोण और अनीशा पादुकोण (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण (Anisha Padukone) के लिए एक बहुत ही खूबसूरत संदेश को साझा किया है. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह अनीशा के माथे को चूमते हुए नजर आ रही हैं. 'पद्मावत' स्टार अपनी बहन अनीशा के साथ रविवार को लंदन में विंबलडन का फाइनल देखने के लिए पहुंची.

दीपिका ने एक और तस्वीर को साझा किया है जिसमें दोनों बहनें लग्जरी ब्रांड राल्फ लॉरेन की सफेद पोशाक में नजर आईं. इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "खेल के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक क्षणों में से एक के रूप में जिसे याद किया जाएगा इस बंडल ऑफ जॉय के साथ उसका गवाह बनी.."

यह भी पढ़ें : कबीर खान की बेटी सायरा को दीपिका पादुकोण ने दी खास नसीहत, मिनी माथुर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

फिलहाल दीपिका लंदन में ही फिल्म '83' की शूटिंग के लिए व्यस्त हैं. यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है और इस फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार को निभा रही हैं. रिलायन्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).