बॉलीवुड

Deepika Padukone के परिवार को हुआ COVID-19, पिता Prakash Padukone को अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश भर में अपना प्रकोप फैला रखा है. अब तक कई लोगों को इसके चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है और अब भी लाखों लोग इससे जंग लड़ रहे हैं. अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है.

Deepika Padukone के परिवार को हुआ COVID-19, पिता Prakash Padukone को अस्पताल में कराया गया भर्ती
दीपिका पादुकोण और उनका परिवार (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश भर में अपना प्रकोप फैला रखा है. अब तक कई लोगों को इसके चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है और अब भी लाखों लोग इससे जंग लड़ रहे हैं. अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है. एक्ट्रेस के पिता प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone), बहन अनिषा पादुकोण (Anisha Padukone) और मां उज्जला पादुकोण को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है.

मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण को कोरोना के चलते बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं अनिषा पादुकोण और उज्जला पादुकोण होम क्वारंटाइन में हैं. प्रकाश पादुकोण के करीबी दोस्त विमल कुमार ने मीडिया को बताया कि उनकी सेहत अभी बेहतर है और वो ठीक हैं. 10 दिन पहले अनिषा और उज्जला में कोविड-19 के लक्षण पाए गए और टेस्ट कराने पर रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anisha Padukone (@anishapadukone)

विमल ने बताया कि सभी ने खुदको क्वारंटाइन में रखा था लेकिन शनिवार तक प्रकाश का बुखार कम नहीं हुआ जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में एडमिट कराया गया. फिलहाल वो ठीक हैं और उनके परिवार वाले भी स्वस्थ हैं और वें अगले 2-3 में डिस्चार्ज हो जाएंगे.

बता दें कि दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं जहां वो मानसिक स्वास्थ लोग लेकर भी लोगों के बीच जागरूकता फैलाती नजर आती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).