Confirmed: आखिरकार बाजीराव की हुई मस्तानी, सात जन्मों के बंधन में बंधे दीपिका और रणवीर
आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं. कोंकणी रीति रिवाजों से दोनों की शादी हुई हैं.
आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं. कोंकणी रीति रिवाजों से दोनों की शादी हुई हैं. जितेश पिल्लई ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि, "दीपिका और रणवीर को ढेर सारी शुभकामनाएं. मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों की जिंदगी में हमेशा खुशियां बनी रहें और दोनों का स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहे". इटली के एक शानदार विला में दोनों की शादी संपन्न हुई. वैसे अभी तक दीपिका और रणवीर की शादी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है. फैन्स शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि दीपिका और रणवीर जल्द ही शादी की तस्वीरें शेयर करेंगे.
Hearty congratulations to the gorgeous couple on this blessed day. @deepikapadukone and @RanveerOfficial wishing you a lifetime of love bliss happiness and good health always❤️❤️❤️
— J (@jiteshpillaai) November 14, 2018
6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी करने का फैसला लिया. बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग के दौरान हुई थी. फिल्म 'रामलीला' के एक क्रू मेंबर ने खुलासा किया कि, "जब सॉन्ग 'अंग लगा दे रे' की शूटिंग चल रही थी, तब हमें लगा था कि दोनों के बीच कुछ है. वो किसिंग सीन काफी पैशनेट था. मुझे आज भी वो सीन याद हैं, दोनों में से किसी ने भी एक शब्द तक नहीं कहा था."
यह भी पढ़ें:- खुलासा: दीपिका पादुकोण ने मेहंदी आर्टिस्ट को दिया ये कड़ा निर्देश, साइन करवाया ऐसा कॉन्ट्रैक्ट
दीपिका और रणवीर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इस सूची में 'रामलीला','बाजी राव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों का नाम शुमार है. इन तीनों फिल्मों का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

