बॉलीवुड

De De Pyaar De Quick Movie Review: अजय देवगन और रकुल प्रीत की शानदार केमिस्ट्री, कॉमेडी से भरपूर है पहला हाफ

फिल्म ' दे दे प्यार दे' में अजय देवगन, तब्बू और रकुलप्रीत अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन आकिव अली ने किया है.

De De Pyaar De Quick Movie Review: अजय देवगन और रकुल प्रीत की शानदार केमिस्ट्री, कॉमेडी से भरपूर है पहला हाफ
फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे' (De De Pyaar De)  17 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी मगर अंतिम वक्त पर ये फैसला लिया गया कि 16 मई को फिल्म के पेड प्रिव्यूज रखे जाएंगे. इस फिल्म में रकुल प्रीत और तब्बू भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन आकिव अली ने किया है. इस वक्त हम इस फिल्म के मीडिया शो में मौजूद हैं. फिल्म का पहला हाफ समाप्त हो चुका है और हम आपके लिए इसका क्विक रिव्यू लेकर आए हैं.

फिल्म का पहला हाफ बेहद मजेदार है. अजय देवगन और रकुल प्रीत की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली है. फिल्म में अजय देवगन उम्र में रकुल प्रीत से 24 साल बढ़े हैं मगर दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो जाता है. तब्बू ने फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया है. पहले हाफ में तब्बू का ज्यादा रोल नहीं है.

यह भी पढ़ें:- 'दे दे प्यार दे' के ट्रेलर में दिखे #MeToo में फंसे आलोक नाथ तो अजय देवगन ने दी ये सफाई

पहला हाफ कॉमेडी से भरपूर है. फिल्म देखते वक्त आप एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होंगे. फिल्म के गाने भी बेहद अच्छे हैं. फिल्म के वनलाइनर्स काफी बढ़िया है. अब उम्मीद है कि दूसरा हाफ भी इतना ही मजेदार होगा.

हमें आशा है कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' का शॉर्ट रिव्यू आपको पसंद आया होगा. फिल्म की पूरी समीक्षा के लिए लेटेस्टली हिंदी के साथ बने रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).