बॉलीवुड

'DDLJ' ने 24 साल किया पूरा, काजोल ने आइकोनिक सीन को रीक्रिएट कर सोशल पर किया साझा, देखें पोस्ट

मशहूर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने 24 साल पूरे कर लिए हैं, ऐसे में फिल्म की अभिनेत्री काजोल ने इस पल को इंस्टाग्राम पर सेलीब्रेट किया है. काजोल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में उन्हें कमरे के कोने में रखे एक फूलदान के पास बैठकर आंखों में चश्मा लगाए किताब पढ़ते देखा जा सकता है.

'DDLJ' ने 24 साल किया पूरा, काजोल ने आइकोनिक सीन को रीक्रिएट कर सोशल पर किया साझा, देखें पोस्ट
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: मशहूर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) ने 24 साल पूरे कर लिए हैं, ऐसे में फिल्म की अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने इस पल को इंस्टाग्राम पर सेलीब्रेट किया है. काजोल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में उन्हें कमरे के कोने में रखे एक फूलदान के पास बैठकर आंखों में चश्मा लगाए किताब पढ़ते देखा जा सकता है. इस छोटे से वीडियो में काजोल ने पीले रंग का एक टॉप और ब्लैक पैंट पहन रखी है और अपने बालों को उन्होंने खुला छोड़ रखा है.

काजोल के इस वीडियो को देखकर आपको फिल्म के उस दृश्य की याद जरूर आएगी जब राज (शाहरुख खान) और सिमरन (काजोल) ट्रेन में साथ सफर कर रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

Still got the specs & still reading in weird places even after 24 years. #24YearsOfDDLJ

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

यह भी पढ़ें : महाअष्टमी के दौरान मां दुर्गा के पंडाल में पत्नी जया संग पहुंचे अमिताभ बच्चन, काजोल और रानी मुखर्जी भी साथ आई नजर

वीडियो के कैप्शन में काजोल ने लिखा, "24 सालों के बाद आज भी चश्मा लगाए अजीब जगहों पर पढ़ रही हूं. डीडीएलजे के 24 साल." आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म सुपरहिट रही और हिंदी फिल्म के इतिहास में इसने अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).