Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया सेफ हैंड्स चैलेंज, Video शेयर करके अमिताभ बच्चन, निक जोनस और परिणीति चोपड़ा को किया नोमिनेट
सेफ हैंड्स चैलेंज कैंपेन चलाकर लोग एक दूसरे को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं. इस मुहीम से कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जुड़ते हुए नजर आए. अब प्रियंका चोपड़ा ने भी इस कैंपेन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.
Coronavirus Outbreak: विश्वभर में फैले कोरोना वायरस के चलते हर किसी के मन में भय बना हुआ है. इस संक्रमण से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता का पालन करने की सलाह भी डॉक्टरों द्वारा दी जा रही है. ऐसे में सेफ हैंड्स चैलेंज (Safe Hands Challenge) कैंपेन चलाकर लोग एक दूसरे को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं. इस मुहीम से कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जुड़ते हुए नजर आए. अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी इस कैंपेन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.
इस वीडियो में प्रियंका अपने हाथ धोती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने अपने फैंस को बताया कि समय-समय और अपने हाथ धोते रहना बहुत जरूरी है और इसी के साथ कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथ हमें धोना चाहिए. ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Coronavirus: दीपिका पादुकोण ने पूरा किया सेफ हैंड्स चैलेंज, Video पोस्ट करके विराट कोहली को किया नोमिनेट
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अपने पति निक जोनस (Nick Jonas), और बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को भी नोमिनेट किया है.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है और लोग प्रियंका के कदम की काफी सराहना कर रहे हैं. हाल ही में प्रियंका ने WHO एक्सपर्ट्स के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के माध्यम से कोरोना वायरस से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब दिया और उन्हें इस बीमारी के प्रति जागरूक किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

