बॉलीवुड

Coronavirus के कारण इतना बदल गया एयरपोर्ट फैशन ट्रेंड, मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया Funny Meme

चीन से फैला कोरोना वायरस आज दुनियाभर में फैल चुका है. इस बीमारी के चलते अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई. ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर भी काफी हाहाकार मचा हुआ है. लोग तरह-तरह के पोस्ट्स शेयर करके इस बीमारी को लेकर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं. अब बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी इसे लेकर एक मीम शेयर किया है.

Coronavirus के कारण इतना बदल गया एयरपोर्ट फैशन ट्रेंड, मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया Funny Meme
मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Yogen Shah)

Coronvirus in India: चीन से फैला कोरोना वायरस आज दुनियाभर में फैल चुका है. इस बीमारी के चलते अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई. ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर भी काफी हाहाकार मचा हुआ है. लोग तरह-तरह के पोस्ट्स शेयर करके इस बीमारी को लेकर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं. अब बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी इसे लेकर एक मीम (Meme) शेयर किया है. मलाइका ने बताया कि इस वायरस के चलते अब एयरपोर्ट लुक भी काफी बदल चुका है और अब लोग खुदको पूरी तरह से ढककर चल रहे हैं.

मलाइका ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर ये मीम शेयर किया किया है जिसमें कॉमिक ढंग से एयरपोर्ट फैशन 2019 और एयरपोर्ट फैशन 2020 का फर्क बताया गया है. ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने रोमांटिक अंदाज में किया नए साल का स्वागत, किस करते हुए सेल्फी की शेयर

मलाइका द्वारा शेयर किया गया मीम (Photo Credits: Instagram)

बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आए हैं और सभी मरीजों की जांच चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा था कि इस स्थिति में घबराना नहीं चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए. इस बीमारी के चलते अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी पेरिस फैशन वीक का अपना दौरा रद्द कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).