बॉलीवुड

महेश भट्ट पर भड़की कंगना रनौत की बहन रंगोली, पूछा- आपने देश के लिए क्या किया है?

ये पहली बार नहीं है जब रंगोली ने भट्ट परिवार पर निशाना साधा हो. इससे पहले भी वो आलिया भट्ट को कई बार आड़े हाथ ले चुकी हैं.

महेश भट्ट पर भड़की कंगना रनौत की बहन रंगोली, पूछा- आपने देश के लिए क्या किया है?
रंगोली और महेश भट्ट (Image Credit: Instagram)

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Act 2019) का विरोध कर रहे फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने साफ शब्दों में कहा है कि वो अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कोई दस्तावेज जमा नहीं करेंगे. इस वीडियो में महेश भट्ट को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए देखा गया. जिसके अंत में महेश भट्ट कहते है कि नागरिकता संशोधन विधेयक कानून बना तो वो अपनी नागरिकता साबित करने के लिए दस्तावेज नहीं जमा करेंगे. जिसके बाद अब कंगना रनौत की बहन रंगोली (Rangoli) ने महेश भट्ट को आड़े हाथ लिया है. रंगोली ने महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए पूछा कि आपने देश के लिए क्या किया है?

रंगोली ने महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए एक बाद एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट की किस करते हुए फोटो शेयर कर लिखा कि ‘भट्ट साहब किताबें पढ़ लेने से हम सिफ बड़ी बातें सीख सकते हैं, बड़े नहीं बन सकते, जवान लड़की को जांघ पर बिठाकर ऐसे किस्से करके फोटो खिंचवाते हो, इंसान अपने कर्मो से बड़ा बनता है, क्या किया है आपने देश के लिए? ये सब फर्जी लिबरलपन नहीं चलेगा.

इससे पहले भी रंगोली ने महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया.

आपको बता दे कि ये पहली बार नहीं है जब रंगोली ने भट्ट परिवार पर निशाना साधा हो. इससे पहले भी वो आलिया भट्ट को कई बार आड़े हाथ ले चुकी हैं. ऐसे में अब एक बार फिर वो महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2019 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).