एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में थे कप्तान कोहली? जानें सच्चाई
विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2017 में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था.
विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2017 में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था. वैसे एक समय ऐसा भी था जब विराट कोहली का नाम तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) से जोड़ा गया था. हम साल 2012 की बात कर रहे हैं. तमन्ना और विराट ने एक ऐड फिल्म में साथ काम किया था. इसके बाद ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है. अब तमन्ना ने इस खबर की सच्चाई बताई है.
तमन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया कि, "मुझे लगता है कि ऐड फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारी थोड़ी बातचीत हुई थी. उसके बाद ना ही मेरी विराट से कुछ बात हुई, ना ही मैं कभी उनसे मिली. लेकिन मैं यह जरूर बताना चाहूंगी कि विराट उन सभी अभिनेताओं से अच्छे थे जिनके साथ हम काम करते हैं."
यह भी पढ़ें:- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने टेनिस स्टार रोजर फेडरर से की मुलाकात, देखें तस्वीरें
आपको बता दें कि विराट कोहली ने 11 दिसंबर, 2017 को अनुष्का शर्मा के साथ शादी रचाई थी. इटली में दोनों की शादी संपन्न हुई थी. दोनों ने अपनी वेडिंग को एक प्राइवेट अफेयर रखा था. शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए थे. शादी के बाद अनुष्का कई दफा क्रिकेट स्टेडियम में विराट के लिए चीयर करती हुई नजर आई हैं. विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

