बॉलीवुड

BREAKING: फिल्म एक्टर Govinda को पैर में लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करते समय मिसफायर होने पर हुआ हादसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Actor Govinda) पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं. गोली उनके रिवॉल्वर से खुद मिसफायर की वजह से चली. घायल अवस्था में अभिनता को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है

BREAKING: फिल्म एक्टर Govinda को पैर में लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करते समय मिसफायर होने पर हुआ हादसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
(Photo Credits Twitter)

BREAKING: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Actor Govinda) के बड़ा हादसा हुआ है. खबर है कि सुबह वे कहीं निकल रहे थे. घर से निकलने से पहले जब वे अपना लाइसेंसी रिवालकर साफ़ कर रहे थे. उसी समय मिसफायर हो गई. जिससे गोली उनके पैर में लगने की वजह से वे घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका सर्जरी करके पैर से गोली निकाल ली गई है.

खबरों की मानें तो घटना सुबह करीब 4;45 बजे की है. अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को आईसीयू में रखा गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस पहुंची हैं. फिलहाल मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है. यह भी पढ़े: TV Actor Bhupinder Singh Arrested: टीवी शो ‘काला टीका’ अभिनेता भूपेंद्र सिंह ने 4 लोगों पर की फायरिंग, 22 वर्षीय युवक की मौत

 मिसफायर होने से गोविंदा को लगी गोली:

वहीं फिल्म अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लगने के बाद उनके फैंस भी सदमे में हैं और लोग उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करना शुरू कर दिए हैं;

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).