कोरोना के कहर के चलते दुबई में आइसोलेशन में रहेंगे सोनू निगम, लाइव कॉन्सर्ट के जरिए करेंगे फैंस का मनोरंजन

कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर गायक सोनू निगम ने खुद को और अपने परिवार को सेल्फ-आइसोलेशन में रखा है. सोनू ने मिड-डे से कहा, "मैं 5 मार्च तक हिमालय में था और फिर मुंबई में मेरा संगीत कार्यक्रम स्थगित हो गया था, इसलिए मैंने 17 मार्च तक दुबई में अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया.

सोनू निगम (Photo Credits: Instagram)

कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) ने खुद को और अपने परिवार को सेल्फ-आइसोलेशन (Self Isolation) में रखा है. सोनू ने मिड-डे से कहा, "मैं 5 मार्च तक हिमालय में था और फिर मुंबई में मेरा संगीत कार्यक्रम स्थगित हो गया था, इसलिए मैंने 17 मार्च तक दुबई में अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया. जब तक परिस्थिति सामान्य नहीं हो जाती, मुझे इंतजार करना होगा. मैं एकांतवास में नहीं फंसना चाहता और पहले से बोझ तले दबे अधिकारियों पर बोझ नहीं डालना चाहता."

इसके साथ ही वह कोविड-19 (COVID-19) को लेकर बरतने वाले एहतियात की जानकारी भी दी है. सोनू इस दौरान इंटरनेट के माध्यम से लाइव कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज करके अपने फैंस का मनोरंजन करेंगे. ये भी पढ़ें: सोनू निगम के बाद अनुराग कश्यप ने डिलीट किया अपना ट्विटर अकाउंट, ये थी बड़ी वजह

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने पिता और बहन के साथ रहना पसंद करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि दुबई और मुंबई हवाई अड्डों पर विमान में आने-जाने के थोड़े से भूल के कारण मैं संभावित रूप से उनके लिए खतरनाक हो सकता हूं."

सोनू ने कहा, "हम घर में ही रह रहे हैं, निवान (सोनू का बेटा) दुबई में पढ़ रहा है और उसका स्कूल बंद है, इसलिए हमारे पास घर के अंदर बहुत कुछ करने के लिए है. आप तब तक बाहर न जाएं जब तक अति आवश्यक न हो."

आपको बता दें कि बहार न निकल पाने के चलते सोनू निगम ने एक अहम फैसला लेते हुए बताया कि वो फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से लाइव आएंगे और अपने चाहनेवालों के लिए लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन करेंगे जिसे ऑनलाइन देखा जा सकता है.

सोनू भारतीय समयानुसार रात 8 बजे लाइव आएंगे और विविध गानों के जरिए दूर बैठे ओने फैंस को एंटरटेन करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट