मुंबई की बारिश में बॉलीवुड सितारों ने जमकर खेला फुटबॉल, तस्वीरें और वीडियोज हुए वायरल
गुरुवार को जब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में झमाझम बारिश हो रही थी तब बॉलीवुड सितारे इस मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आए. फैन्स ये बात जानते है कि कई एक्टर्स को फुटबॉल खेलने का काफी शौक है.
शुक्रवार को जब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में झमाझम बारिश हो रही थी तब बॉलीवुड सितारे (Bollywood Stars) इस मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आए. फैन्स ये बात जानते है कि कई एक्टर्स को फुटबॉल (Football) खेलने का काफी शौक है. फोटोग्राफर्स कई दफा सितारों को मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलते हुए स्पॉट कर चुके हैं. अब एक बार फिर से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स फुटबॉल मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
मैच में अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, अपारशक्ति खुराना, ईशान खट्टर, डिनो मोर्या, शब्बीर आहलूवालिया, अहान शेट्टी और निर्देशक शशांक खेतान जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया था. खबरों के अनुसार कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में इस मैच का आयोजन किया गया था. एक नजर डालिए इन फोटोज और वीडियोज पर:-
यह भी पढ़ें:- मौनी रॉय पर चढ़ा मुंबई की बारिश का खुमार, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये बेहद हॉट वीडियो
View this post on Instagram
आपको बता दें कि बॉलीवुड सितारों के इस मैच को देखने के लिए कई फैन्स मैदान में पहुंचे थे. उन्होंने वहां पर अपने पसंदीदा एक्टर्स के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. स्टार्स की बात करें तो उन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस खेल का आनंद लिया. बारिश होने के बावजूद सभी ने मैदान में जमकर पसीना बहाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2019 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

