'बिग बॉस-11' के इस कंटेस्टेंट की किस्मत चमकी, आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित के साथ करेंगे काम
'बिग बॉस 11' के इस कंटेस्टेंट ने यह खुद भी नहीं सोचा होगा कि रियलिटी शो 'बिग बॉस' के बाद उनकी किस्मत इतनी चमक जाएगी
'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी ने यह खुद भी नहीं सोचा होगा कि रियलिटी शो 'बिग बॉस' के बाद उनकी किस्मत इतनी चमक जाएगी. हितेन तेजवानी अब जल्द ही आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. हितेन को फिल्म 'कलंक' में एक अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा. पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में हितेन ने कहा कि, "इतने अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ कर मैं काफी खुश महसूस कर रहा हूं. इसी महीने से मैं इस फिल्म के लिए शूट करना शुरू करूंगा. आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारों के साथ काम करना मेरे लिए काफी बड़ी बात है. मैं उनसे पहली बार मिलूंगा और पहली बार ही उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करूंगा."
जब हितेन से उनके फिल्म के किरादर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह संजय दत्त की कंपनी में काम करने वाले एक शख्स का रोल प्ले करेंगे.
अभिषेक वरमन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. करण जौहर 'कलंक' को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 19 अप्रैल, 2019 को यह फिल्म रिलीज होगी.
हितेन की बात करें तो इससे पहले उन्हें 'जॉगर्स पार्क', 'कृष्णा कॉटेज', 'अनवर', 'थोड़ा लुत्फ थोड़ा इश्क', 'लव गेम्स' और 'शोरगुल' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है. उन्होंने 'क्योंकि सांस भी कभी बहू थी' और ' कुटुंब' जैसे कई डेली सोप्स में भी काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2018 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

