Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का Video हुआ Leak, सेट पर करते दिखे रोमांस
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अगली कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म के सेट से कार्तिक और कियारा का एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है. इस वीडियो में ये दोनों एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी अगली कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म के सेट से कार्तिक और कियारा का एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है. इस वीडियो में ये दोनों एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. देखा गया कि कार्तिक और कियारा ट्रेडिशनल अंदाज में सजेधजे नजर आ रहे हैं. ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग फिर की शुरू, सेट से शेयर किया खास वीडियो
कार्तिक यहां कियारा को अपनी बाहों में लिए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक और कियारा का इस फिल्म में स्पेशल रोमांटिक सॉन्ग भी है जिसके लिए ये दोनों शूट कर रहे थे.
बताया जा रहा है कि ये दोनों जयपुर, राजस्थान में शूट कर रहे हैं और ऐसे में वहां की ठंड में भी ये फिल्म की टीम के साथ एन्जॉय करते हुए नजर आए थे. 'भूल भुलैया' के पहले पार्ट की कहानी को एक बड़े महल में शूट किया गया था और अब इसके दूसरे पार्ट में भी ये देखने को मिल सकता है.
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी (Anees Bazmee) कर रहे हैं और ये फिल्म 31 जुलाई, 2020 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2020 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

