Bharat song Chashni: सलमान खान और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री ने फैन्स का जीता दिल, ट्विटर पर जमकर हो रही है प्रशंसा
फिल्म 'भारत' (Bharat) का नया गाना 'चाशनी' (Chashni) बुधवार को रिलीज कर दिया गया. गाने के वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिली. सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
फिल्म 'भारत' (Bharat) का नया गाना 'चाशनी' (Chashni) बुधवार को रिलीज कर दिया गया. गाने के वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिली. सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैन्स को गाने की धुन बेहद पसंद आ रही है. अभिजीत श्रीवास्तव ने इस गाने में अपनी मधुर आवाज दी है और इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं. म्यूजिक कंपोजर्स विशाल-शेखर ने इस गीत का म्यूजिक दिया है.
'चाशनी' नामक गाने में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर दोनों की जमकर तारीफ हो रही हैं. यूजर्स का कहना है कि सलमान-कैटरीना की जोड़ी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता हैं. एक नजर डालिए इस गाने को लेकर यूजर्स द्वारा किए गए ट्वीट्स पर:-
When i see them together then
Awlays there is a sentence come in my mind ...
THEY MADE FOR EACH OTHER #salkat #ChashniSong pic.twitter.com/WUvbuzkSg1
— BHARAT (@i_DEVIL27) May 1, 2019
No vulgarity n unwanted or pushed forced chemistry......
Only purity is there and it is reaching to the audience ❤️
#ChashniSong pic.twitter.com/YYtt9Vg457
— MrShafiq (@mr_safiq) May 1, 2019
Heart touching song.. ❤️❤️
Soulful voice, great location and what a sizzling chemistry between these two.. 😍😍💙#ChashniSong pic.twitter.com/88NTH3HUEZ
— Himanshu joshi (@Hemuzz8) May 1, 2019
आपको बता दें कि 'चाशनी' सॉन्ग से पहले भी फिल्म 'भारत' का एक गाना 'स्लो मोशन' रिलीज कर दिया गया था. ये सॉन्ग भी फैन्स की जुबान पर चढ़ गया है. इस गीत को सलमान और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया है. फिल्म 'भारत' में तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में है. अली अब्बास जफर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 5 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

