बॉलीवुड

फिल्म 'भारत' से सामने आया सलमान खान और कैटरीना कैफ का नया लुक पोस्टर, इस अवतार में दिखे ये कलाकार!

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' से उनका ये लुक पोस्टर देखने के बाद अब फैंस भी काफी कंफ्यूज्ड हैं

फिल्म 'भारत' से सामने आया सलमान खान और कैटरीना कैफ का नया लुक पोस्टर, इस अवतार में दिखे ये कलाकार!
सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) ने आज फिल्म 'भारत' (Bharat) से अपने लुक पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. खास बात ये है कि इस पोस्टर में सलमान के साथ ही कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का लुक भी रिवील किया गया है. फिल्म के इस पोस्टर में सलमान माइनर्स कैप (Miner's Cap) पहने हुए नजर आए. इसी के साथ कैटरीना वाइट शर्ट, खाकी पैंट पहनी हुई फॉर्मल लुक नजर आईं.

कैटरीना के लुक में खास बदलाव ये था कि यहां उनके बाल कर्ल किए हुए नजर आ रहे हैं. बेशक अपने इस अपने लुक में कैटरीना बेहद हॉट लग रहीं हैं. फिल्म के इस पोस्टर को शेयर करके सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "और फिर हमरे जिंदगी में आई 'मैडम सर'. कैटरीना कैफ, भारत का जूनून."

पोस्टर पर भले ही सलमान पर ध्यान पहले जाता है लेकिन उन्होंने अपने कैप्शन में अपना फोकस कैटरीना कैफ पर रखा है. आपको बता दें कि इससे पहले इस फिल्म से सलमान के बेक टू बेक दो पोस्टर्स शेयर किए जा चुके हैं.

एक पोस्टर में जहां सलमान एक दम बूढ़े अंदाज में नजर आए तो वहीं दूसरे पोस्टर में वो काफी यंग नजर आ रहे थे. फिल्म के इस पोस्टर में वो अब माइन में काम करनेवाले एक व्यक्ति के रूप में नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि इस फिल्म का हर पोस्टर उनके किरदार के अलग-अलग पहलुओं को दर्शा रहा है. इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ ही दिशा पटानी ने भी काम किया है. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और ये फिल्म इस साल 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2019 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).