Batti Gul Meter Chalu Trailer : कॉमेडी और रोमांस के साथ एक संदेश भी देगी शाहिद कपूर की यह फिल्म
शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी अहम रोल में हैं
शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी अहम रोल में हैं. यामी गौतम इस फिल्म में एक वकील का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं. फिल्म के अधिकतर हिस्से उत्तराखंड में फिल्माए गए हैं. यह फिल्म बिजली विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार पर आधारित है. ट्रेलर रिलीज करने से पहले गुरुवार को इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया था. शाहिद कपूर ने इस पोस्टर को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. पोस्टर पर यह लिखा हुआ था कि, "फ्यूज्ड बल्ब से क्रांति नहीं लाई जा सकती ! 10 अगस्त को 12:30 बजे से ट्रेलर चालू." पोस्टर को कैप्शन देते हुए शाहिद ने लिखा था कि, "इट्स करंट, इट्स लाइट, इट्स शॉकिंग."
फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार लग रहा है. ट्रेलर देखकर यह साफ़ पता लग रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी और रोमांस से भरपूर होगी. साथ ही इस फिल्म के द्वारा दर्शकों को एक मैसेज भी मिलेगा. फिल्म का म्यूजिक भी काफी अच्छा लग रहा है.
फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है और भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. शाहिद और श्रद्धा इससे पहले फिल्म 'हैदर' में एक साथ काम कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

