बॉलीवुड

Ayushmann Khurrana की इन शायरियों से फैंस भी हुए इम्प्रेस!

दिवाली के अगले दिन सोशल मीडिया पर अभिनेता आयुष्मान खुराना की वन-लाइनर शायरी से उनके प्रशंसक काफी प्रभावित होते नजर आए. दिवाली के दूसरे दिन के खालीपन और सूनेपन को अपने शब्दों से जाहिर करते हुए आयुष्मान ने अपने ट्वीट में लिखा है, "तुम दिवाली के अगले दिन का खालीपन हो."

Ayushmann Khurrana की इन शायरियों से फैंस भी हुए इम्प्रेस!
आयुष्मान खुराना (Photo Credits: Instagram)

दिवाली के अगले दिन सोशल मीडिया पर अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की वन-लाइनर शायरी से उनके प्रशंसक काफी प्रभावित होते नजर आए. दिवाली के दूसरे दिन के खालीपन और सूनेपन को अपने शब्दों से जाहिर करते हुए आयुष्मान ने अपने ट्वीट में लिखा है, "तुम दिवाली के अगले दिन का खालीपन हो."

सोशल मीडिया पर लोगों को उनकी लिखी यह पंक्ति काफी पसंद आई. किसी ने इस प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "दिल्ली आइए..लोग यहां दिवाली के बाद भी पटाखे फोड़ते हैं." एक ने ट्वीट किया, "कवि आयुष्मान वापस आ गए हैं. मुझे किसी ऐसे ट्वीट की बहुत याद आ रही थी." यह भी पढ़े: Karwa Chauth 2020: आयुष्मान खुराना की बीवी ताहिरा कश्यप ने हाथ पर लगाईं मेहंदी, कोरोना वायरस संग जुड़ गया कनेक्शन

इससे एक दिन पहले आयुष्मान ने अपने परिवार संग दिवाली सेलिब्रेशन की झलकी प्रस्तुत की थी. तस्वीर में उनके पिता, उनकी मां, बीवी, भाई और बच्चे सभी रंग के पारंपरिक पोशाकों में सजे-धजे नजर आ रहे थे. यह भी पढ़े: आयुष्मान खुराना स्टारर ‘बाला’को हुए एक साल एक्टर ने कहा- इस फिल्म से लोगों को बताना चाहता था कि वे खुद से प्यार करे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

अभिनय की बात करें, तो आयुष्मान फिलहाल अभिषेक कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं और महामारी के दौरान सावधानी व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर के बजाय होटल में ठहरे हुए हैं. इसके अलावा आयुष्मान खुराना राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म 'गूगली' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).