बॉलीवुड

Shocking: आयुष्मान खुराना हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, कहा- कास्टिंग डायरेक्टर ने अपना टूल दिखाने को कहा

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्षभरे दिनों को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है. आयुष्मान ने बताया कि मनोरंजन जगत में वो भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं. एक फिल्म के लिए वो ऑडिशन देने पहुंचे थे जब एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे गलत डिमांड की जिसे सुनकर वो भी हैरान रह गए थे.

Shocking: आयुष्मान खुराना हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, कहा- कास्टिंग डायरेक्टर ने अपना टूल दिखाने को कहा
आयुष्मान खुराना (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्षभरे दिनों को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है. आयुष्मान ने बताया कि मनोरंजन जगत में वो भी कास्टिंग काउच (Cashing Couch) का शिकार हो चुके हैं. एक फिल्म के लिए वो ऑडिशन देने पहुंचे थे जब एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे गलत डिमांड की जिसे सुनकर वो भी हैरान रह गए थे.

पिंकविला को दिए हुए अपने एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा, "एक कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा कि अगर मैं उन्हें अपना टूल दिखाऊंगा तो वो मुझे लीड रोल देंगे. मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं स्ट्रैट हूं और मैंने शांति से उनके ऑफर को ठुकरा दिया." ये भी पढ़ें: रश्मि देसाई का कास्टिंग काउच पर शॉकिंग खुलासा, कहा- उसने मेरी ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर…

गौरतलब है कि न सिर्फ स्त्री बल्कि पुरुषों को भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने से पहले इस तरह के बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ा है. आयुष्मान ने बताया कि इस तरह के खौफनाक अनुभवों के बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

 

View this post on Instagram

 

My soul is red. To know swipe right.

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

आयुष्मान ने कहा, "उन दिनों में ऐसे ऑडिशन होते थे जहां सोलो टेस्ट लिया जाता था. फिर ये आंकड़े बंधने लगे जहां 50 से ज्यादा लोग एक रूम में होते थे. जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे कमरे से बाहर जाने को कहा. मैंने भी जीवन में काफी अस्वीकृति का सामना किया है. इसी के साथ मैं अपने जीवन में हार बर्दाश्त करने की ताकत भी रखता हूं क्योंकि मैंने अपने करियर की शुरुआत में हार भी देखी है. हर शुक्रवार को किस्मत बदलती है. मैं खुशनसीब हूं कि पिछले 2-3 साल में मैंने कुछ अच्छे शुक्रवार देखे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).