Badhaai ho Trailer : घर में आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर परेशान हैं आयुष्मान खुराना, फिल्म में है कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, देखें Video
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया. सोमवार को इस फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे और यह भी बताया गया था कि आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया. सोमवार को इस फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे और यह भी बताया गया था कि आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का ट्रेलर काफी रोचक है और इस फिल्म में कॉमेडी जा जबरदस्त डोज है. दरअसल, आयुष्मान खुराना घर में आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर काफी परेशान है. पहले से ही उनका एक छोटा भाई है और अब एक बार फिर उनकी मम्मी प्रेग्नेंट है, जिसकी वजह से वह शर्मिंदा महसूस करते है. इस फिल्म में उनके अपोजिट सान्या मल्होत्रा है. उनको इस फिल्म में आयुष्मान के लव इंटरेस्ट के रूप में देखा जाएगा.
जंगली पिक्चर्स ने ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर किया है. ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया कि, " ट्रेलर अब रिलीज कर दिया गया है. अब खुशखबरी साथ मिलकर मनाएंगे."
#BadhaaiHo! The trailer's here. https://t.co/ni4BIhI8Lg
Ab 'khush khabri' saath milke manayenge! ;) @ayushmannk @sanyamalhotra07 @raogajraj @neenagupta001 @BadhaaiHoFilm @cinemapuradesi @chromepictures pic.twitter.com/adIVKhyrYh
— Junglee Pictures (@JungleePictures) September 11, 2018
फिल्म 'बधाई हो' का निर्देशन अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा ने किया है. इस फिल्म में गजराज राव, नीना गुप्ता, शारदुल राणा और सुरेखा सिकरी जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. विनीत जैन, अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा, आलिया सेन शर्मा और हेमंत भंडारी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. साथ ही प्रीति साहणी ने इस फिल्म को को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म 'बधाई हो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2018 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

