Asha bhosle Funeral: आशा भोसले के निधन के बाद बेटे आनंद हुए भावुक, कहा- कल मुंबई के शिवाजी पार्क में दोपहर 4 बजे होगा अंतिम संस्कार; VIDEO

महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी है कि अंतिम संस्कार सोमवार, 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

Asha bhosle

Asha bhosle Funeral:  भारतीय संगीत जगत की कालजयी गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। गायिका के पुत्र आनंद भोसले ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की है।

बेटे आनंद भोसले ने दी जानकारी

अपनी माता के निधन के बाद भावुक हुए आनंद भोसले ने प्रशंसकों और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "मेरी माताजी का आज निधन हो गया है। मैं सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे उनकी स्मृतियों को अपने दिलों में संजोकर रखें.  यह भी पढ़े:  Asha Bhosle Dies: नहीं रहीं मशहूर गायिका आशा भोसले, 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

आनंद भोसले ने आगे बताया कि प्रशंसकों के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, "लोग कल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोअर परेल स्थित उनके आवास, 'कासा ग्रांडे' (Casa Grande) में उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकते हैं.

आशा भोसले का कल मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार का कार्यक्रम

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार, 13 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि संगीत जगत, फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जुटेंगे।

एक युग का अवसान

आशा भोसले का करियर सात दशकों से भी अधिक समय तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने हजारों गानों को अपनी जादुई आवाज दी। ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से एक ऐसे युग का अंत हो गया है जिसने भारतीय फिल्म संगीत को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दी। उनकी सादगी, बहुमुखी प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण आने वाली कई पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बना रहेगा.

Share Now