अरुणोदय सिंह अपनी पत्नी ली एल्टन से लेंगे तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बॉलीवुड अभिनेता अरुणोदय सिंह अपनी पत्नी ली एल्टन से जुदा होने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी
बॉलीवुड अभिनेता अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) अपनी पत्नी ली एल्टन (Lee Elton ) से जुदा होने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि, "मैं कुछ दिनों से कुछ भी लिख नहीं रहा हूं.. ना ही कुछ शेयर कर रहा हूं. इसकी एक वजह है. एक बहुत ही दुखभरा कारण है. मेरी शादी लगभग टूटने जा रही है. हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे मगर रियलटी को सरवाइव नहीं कर पाए. हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की."
इसके आगे अरुणोदय ने कहा कि, "हमने प्रोफेशनल काउंसलिंग की मदद ली और ट्रायल सेपेरेशन भी आजमाया लेकिन तब भी हमारे बीच की दूरियां कम नहीं हुई. अब समझदारी इसी में है कि इसे जाने देना चाहिए. मुझे लगता है कि हम दोनों अच्छा डिजर्व करते हैं. हम इस स्थिति ठीक तरह से हैंडल करने का प्रयत्न करेंगे."
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें:- तलाक को लेकर कल्कि कोचलिन ने खोले कई राज, इन मुश्किलों का करना पड़ा सामना
साल 2016 में अरुणोदय और ली सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधे थे. ली एल्टन कैनेडियन है और एक मशहूर शेफ हैं. बताया जाता है कि काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया. बता दें कि अरुणोदय 'मैं तेरा हीरो', 'ब्लैकमेल' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

