अर्जुन कपूर ने कैटरीना कैफ को दिया ऐसा बर्थडे गिफ्ट जिसे देख आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
16 जुलाई को कैटरीना कैफ अपना 35 वां जन्मदिन मनाएंगी पर लगता है अर्जुन कपूर उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तभी तो कैटरीना के बर्थडे से पहले ही उन्होंने उन्हें जन्मदिन का तोहफा दे दिया है और जब आप इस तोहफे को देखेंगे तब आपके लिए अपनी हंसी को रोक पाना थोड़ा मुश्किल होगा
16 जुलाई को कैटरीना कैफ अपना 35 वां जन्मदिन मनाएंगी पर लगता है अर्जुन कपूर उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तभी तो कैटरीना के बर्थडे से पहले ही उन्होंने उन्हें जन्मदिन का तोहफा दे दिया है और जब आप इस तोहफे को देखेंगे तब आपके लिए अपनी हंसी को रोक पाना थोड़ा मुश्किल होगा. अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की. इस फोटो में उनको एक चप्पू पकड़े हुए देखा जा सकता है. इस चप्पू के जरिए ही उन्होंने कैटरीना कैफ को उनके जन्मदिन का तोहफा दिया.
अर्जुन ने लिखा कि, "तेरी ओर, तेरी ओर, तेरी ओर है रब्बा. कैटरीना कैफ,सिर्फ आपके लिए इस गाने का दूसरा वर्जन. मेरी तरफ से अर्ली बर्थडे प्रेजेंट." आपको बता दें कि अंग्रेजी भाषा में चप्पू को Oar कहते है और यहां पर अर्जुन ने यह कैप्शन कैटरीना कैफ की फिल्म 'सिंह इस किंग' के गाने 'तेरी ओर' के संबंध में लिखा है. इस गाने को कैटरीना और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था.
Teri Oar Teri Oar Teri Oar hai Rabba !!! It’s the 2.0 version just for u #KatrinaKaif (an early birthday present from me) !!! @akshaykumar #vipulshah @ipritamofficial @BazmeeAnees #SinghisKing #Kapoorisalsoking #fooling_around pic.twitter.com/2yb7XEwLNp
— Arjun Kapoor (@arjunk26) July 9, 2018
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ को जल्द ही फिल्म 'जीरो' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा जाएगा. 'जीरो' में उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और अमिताभ बच्चन को भी देखा जाएगा. अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ जल्द ही फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में दिखाई देंगे. यह फिल्म 19 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2018 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

