Arjun Kapoor Tests Positive For COVID 19: अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अर्जुन के इस खुलासे के बाद तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना करते दिखाई दे रहें.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार देश में बढ़ते जा रहें हैं. अब तक ये आंकड़ा 41 लाख के उपर जा चुका है. कोरोना महामारी असर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम के जरिये दी है. अर्जुन ने पोस्ट करते हुए लिखा कि ये मेरी ड्यूटी बनती हैं आपको बताने की मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. मैंने खुद को घर में आइसोलेशन में रख लिया और डॉक्टर से सलाह ले रहा हूं. मैं आप सभी के सपोर्ट का शुक्रिया अडवांस में करना चाहता हूं. मैं आप सबको अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देता रहूंगा. इस मुश्किल घड़ी में मुझे भरोसा है कि इंसानियत इस वायरस से पार पा लेगी.
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन संग उनका का परिवार भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गया था. जिसके बाद अर्जुन कपूर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. अर्जुन के इस खुलासे के बाद तमाम दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना करते दिखाई दे रहें.
कोरोना वायरस के मामलो में अब काफी तेजी देखी जा रही है 70 हजार से अधिक लोग हर 24 घंटे में कोरोना संक्रमित पाए जा रहें हैं. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 लाख से पार जा चुकी है. हालांकि 31 लाख से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

