अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर कही ये बड़ी बात, क्या होगा मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन?
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की शादी की खबरें कई दफा सामने आ चुकी हैं. पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों 19 अप्रैल को शादी करेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की शादी की खबरें कई दफा सामने आ चुकी हैं. पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों 19 अप्रैल को शादी करेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ. खबरों की माने तो अर्जुन ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते वेडिंग पोस्टपोन की थी. अब एक्टर ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. अर्जुन ने कहा कि, "मेरी शादी को लेकर हो रही चर्चा को मैं समझता हूं क्योंकि बिजनेस में ऐसा ही होता है और मेरे दोस्त भी शादी कर चुके हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि मुझे भी शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि मेरे मित्रों ने शादी कर ली हैं."
इसके आगे अर्जुन ने कहा कि, "मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में काफी खुश हूं. मैं चाहता हूं कि ऐसा ही चलता रहे. मैंने पिछले कुछ महीनों में चीजें छुपाई भी नहीं है. जब इस बारे में बात करने के लिए कुछ होगा तब मैं जरुर बात करूंगा."
यह भी पढ़ें:- इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड: अर्जुन कपूर की फिल्म के इन सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है. वह इससे पहले 'रेड', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'आमिर' और 'घनचक्कर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

