खेल

विराट को बेहद पसंद है अनुष्का शर्मा की ऐ दिल है मुश्किल, इस सीन को रिपीट मोड़ पर देखते हैं कोहली

इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा है कि उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर भी कई तरह की अफवाहें होती हैं जो सभी एजेंडा आधारित होती है.

विराट को बेहद पसंद है अनुष्का शर्मा की ऐ दिल है मुश्किल, इस सीन को रिपीट मोड़ पर देखते हैं कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Movie Stills/ Instagram)

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी आज के सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है. दोनों से जुड़ी हर खबर सुर्खियां बनाती है. कुछ समय पहले विराट कोहली अपना जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा संग भूटान (Bhutan) ट्रिप पर थे जहां से दोनों की तस्वीरों ने खूब चर्चा बटोरी थी. दोनों एक दूसरे के काम को जमकर सपोर्ट करते हैं और उत्साह बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. यही वजह है कि मैदान पर चौके छक्के लगाते विराट कोहली को सपोर्ट करने अनुष्का कर बार ग्राउंड पर पहुंच जाती हैं. तो वहीं कई बार विराट कोहली भी अनुष्का शर्मा के साथ उनकी फिल्मों को देखने के लिए थियेटर का रुख करते हैं.

ऐसे में अब विराट कोहली ने खुलासा करते हुए बताया कि अनुष्का शर्मा की वो कौन से फिल्म है जो उन्हें बेहद पसंद आई है. इंडिया टुडे को दिए अपने इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा कि अनुष्का शर्मा की फिल्मों में उन्हें करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ए दिल है मुश्किल बेहद पसंद है. इस फिल्म में अनुष्का ने एक कैंसर मरीज का किरदार निभाया था. ऐसे में फिल्म का आखिरी सीन जब रणबीर अनुष्का पास लौटकर आते और गाना गाते हैं वो सीन विराट का फेवरेट सीन है. इस फिल्म फिल्म ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान और शाहरुख खान भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए थे.

वैसे आपको बता दे कि इंडिया टुडे की दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा है कि उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर भी कई तरह की अफवाहें होती हैं जो सभी एजेंडा आधारित होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2019 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).