बॉलीवुड

Virat Kohli-Anushka Sharma ने खूबसूरत अंदाज में मनाया बेटी Vamika का जन्मदिन, देखें Photos

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने बीते मंगलवार को अपनी बेटी वामिका का जन्मदिन बेहद क्यूट अंदाज में सेलिब्रेट किया.

Virat Kohli-Anushka Sharma ने खूबसूरत अंदाज में मनाया बेटी Vamika का जन्मदिन, देखें Photos
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते मंगलवार को अपनी बेटी वामिका का जन्मदिन बेहद क्यूट अंदाज में सेलिब्रेट किया. अपनी लाड़ली बिटिया के जन्मदिन को स्पेशल बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी कुछ झलकियां भी दिखाई जिसमें वो उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं.

अनुष्का द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वामिका (Vamika) क्रिकेटर रिद्धिमान साहा और रोमी मित्रा क बेटी अन्वी सहा के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उसकी चर्चा कर रहे हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें:Virat Kohli-Anushka Sharma ने बेटी Vamika के 6 महीने पूरे होने पर किया सेलिब्रेट, शेयर की अपनी लाड़ली की ये क्यूट Photos

फोटो में ये दोनों बच्चे पार्क में एक रंगीन टेंट के पास बैठे हुए एक दूसरे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. रोमी ने वामिका को विश करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीर साझा की थी. उसके बाद अनुष्का ने भी उसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें धन्यवाद कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).