स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में विराट-अनुष्का संग वरुण और नताशा, खूबसूरत तस्वीर आई सामने

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं जहां दोनों की मुलाकात वरुण धवन और नताशा दलाल से हुई है.

विराट-अनुष्का संग वरुण और नताशा (Image Credit: Instagram)

नए साल (New Year) का जश्न शुरू होने में अब महज कुछ दिन ही बचे है. ऐसे में हर कोई इसे खास बनाने में जुटा हुआ है. बॉलीवुड सितारें पहले ही अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच चुके हैं. इस बार स्विट्जरलैंड (Switzerland ) को कई सितारों ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए चुना है. करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा और परिवार के साथ काफी दिनों पहले ही यहां पहुंच गई थी. जिसके बाद वरुण धवन भी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्विट्जरलैंड के खूबूसरत वादियों का रुख किया. जिसके बाद अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी लगता है नए साल का स्वागत दुनिया के इस जन्नत से करना चाहते हैं.

ऐसे में अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं जहां दोनों की मुलाकात वरुण धवन और नताशा दलाल से हुई है. इन सभी के इस मुलाकात की तस्वीर को अनुष्का और वरुण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. इस तस्वीर में सभी को खुशी देखते ही बन रही है. यह भी पढ़े: वरुण धवन ने शेयर किया फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के नए गाने का टीजर, गर्मी बढ़ा देने वाले लुक में नजर आई नोरा फतेही

वैसे इससे पहले स्विट्जरलैंड में वरुण धवन की मुलाकात करीना और करिश्मा के संग भी हुई थी. इनकी इस मुलाकात की तस्वीर जैसे ही सामने आई. कुछ समय में ये वायरल हो गई. दरअसल बीते शुक्रवार को करीना की फिल्म गुड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अक्षय कुमार संग करीना की इस फिल्म को दर्शकों अच्छा साथ मिल रहा है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड