बॉलीवुड

मुंबई में बारिश के कारण सड़कों पर लगा जाम, अनुष्का शर्मा भी हुई परेशान, देखें वीडियो

मुंबई में बारिश की वजह से सड़कों पर जाम लगना आम बात है मगर इस वजह से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. शनिवार को भी मुंबई की सड़कों पर काफी ट्रैफिक था और इस कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी परेशान नजर आईं. अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह काफी उदास लग रही हैं.

मुंबई में बारिश के कारण सड़कों पर लगा जाम, अनुष्का शर्मा भी हुई परेशान, देखें वीडियो
अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

मुंबई (Mumbai) में बारिश (Rains) की वजह से सड़कों पर जाम लगना आम बात है मगर इस वजह से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. शनिवार को भी मुंबई की सड़कों पर काफी ट्रैफिक था और इस कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) काफी परेशान नजर आईं. अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह काफी उदास लग रही हैं. दरअसल, वह आज सुबह किसी काम से बाहर गई थी मगर उन्हें ट्रैफिक (Traffic) की वजह से काफी इंतजार करना पड़ा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का रोने की एक्टिंग कर रही हैं. उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा कि, "मैं ट्रैफिक में नहीं रो रही हूं." बता दें कि अनुष्का शर्मा हाल ही में इंग्लैंड से भारत वापस लौटीं हैं. वह वहां पर अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को चीयर करने गई थी.

 

View this post on Instagram

 

Anushka Sharma via instagram stories "I'm not crying in traffic.You are."

A post shared by Anushka Sharma Fan Page. (@anushkasharma.xx) on

यह भी पढ़ें:- युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा ने किया ये खास ट्वीट, लिखा- आप योद्धा हैं और बहुत सारे लोगों की प्रेरणा

फिल्मों की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. हालांकि, अनुष्का के अभिनय को खूब सराहना मिली थी. 'जीरो' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में थे. फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था. यह फिल्म 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2019 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).