Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर बॉलीवुड की बेबो Kareena Kapoor ने स्पेशल फोटो शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई

अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने भी एक स्पेशल फोटो पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की शादी की तस्वीर को पोस्ट की है.

करीना कपूर और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Anushka Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस को देश और दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस बधाई संदेश भेज रहे हैं. अनुष्का अपने इस स्पेशल दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं. इसी के साथ उनके लिए ये जन्मदिन और भी स्पेशल क्योंकि बेबी वामिका के साथ ये उनका पहला बर्थडे सेलिब्रेशन है.

अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी एक स्पेशल फोटो पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का की शादी की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "पथ प्रदर्शक अनुष्का शर्मा को हैप्पी बर्थडे." अनुष्का ने स्टाइल हो या फिर अपनी पब्लिक इमेज, हर चीजों को बखूभी संभाला और उससे नया ट्रेंड सेट किया है. यही वजह है कि करीना ने उन्हें पथ-प्रदर्शक कहकर उनकी सराहना की.

करीना कपूर ने अनुष्का शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: Aamir Khan की ‘3 इडियट्स’ में Kareena Kapoor के रोल के लिए ऑडिशन दे चुकी हैं Anushka Sharma, जन्मदिन पर देखें ये Unseen Video

बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड को काफी एन्जॉय कर रही हैं और बेबी वामिका (Vamika) के साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं. पति विराट कोहली के क्रिकेट मैच के दौरान भी वो अपनी बेटी को लेकर उनका साथ देने पहुंचती हैं.

अनुष्का ने इस साल 11 जनवरी को बेबी वामिका को जन्म दिया था जिसकी खुशखबरी विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ शेयर की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड