Anushka Sharma and Virat Kohli Video: लंदन की गलियों में बेटी के साथ घूमते दिखे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, यूजर्स का आ रहा है तगड़ा रिएक्शन (Watch Video)

अनुष्का डेनिम जैकेट और मैचिंग पैंट के साथ टी-शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को शानदार सनग्लासेस, खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया था. वह एक बड़ा फ्लोरल बैग कैरी किए नजर आईं और उनके हाथ में कॉफी का कप दिखा.

Anushka Sharma (Photo Credits: Instagram)

Anushka Sharma and Virat Kohli Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैमिली वेकेशन पर लंदन में हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को एक कैंडिड रील दिखाई है, जिसमें विराट और उनकी बेटी वामिका लंदन की सड़कों पर घूम रहे हैं. Bawaal Song Tumhe Kitna Pyaar Karte:'बवाल' के गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' हैं में Varun-Janhvi हुए रोमांटिक, 21 जुलाई को Prime Video पर फिल्म का होगा प्रीमियर (Watch Video)

अनुष्का डेनिम जैकेट और मैचिंग पैंट के साथ टी-शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को शानदार सनग्लासेस, खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया था. वह एक बड़ा फ्लोरल बैग कैरी किए नजर आईं और उनके हाथ में कॉफी का कप दिखा. वहीं, विराट को बेज कार्गो पैंट, ब्लैक जैकेट और ब्राउन कैप पहने देखा जा सकता है. वह वामिका को घुमा रहे हैं. देखें वीडियो:

वीडियो में विराट को अनुष्का का फोटोग्राफर बनते भी देखा जा सकता है. वह अनुष्का की फोटो क्लिक कर रहे हैं. वे लंदन मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के आखिर में अनुष्का अपने कॉफी कप को कूड़ेदान में डालती हैं.

एक्ट्रेस ने रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेजर मिसिंग- लंदन शहर और कॉफी की सैर. नोट- वह कॉफी काफी देर तक मेरे पास रही." उन्होंने कैप्शन में दिल वाला इमोजी का भी इस्तेमाल किया. रील को 3.9 मिलियन बार से अधिक देखा जा चुका है. फैंस ने विरुष्का पर अपना प्यार बरसाया है.

फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल की जमकर तारीफ की. एक फैन ने लिखा- "वह महिला जिसने हमारे किंग को बदल दिया." वीडियो में विराट को अनुष्का की फोटो क्लिक करते हुए देख एक यूजर ने कमेंट किया, "अब तक का सबसे महंगा और पॉपुलर कैमरामैन." अनुष्का-विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी. उनकी बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड