Virat Kohli-Anushka Sharma ने बेटी Vamika के 6 महीने पूरे होने पर किया सेलिब्रेट, शेयर की अपनी लाड़ली की ये क्यूट Photos

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीते रविवार को अपनी बेटी वामिका के 6 महीने पूरे होने पर उनका जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर विराट और अनुष्का एक पार्क में बैठे अपनी बेटी के साथ इस खूबसूरत पल का जश्न मनाते नजर आए.

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और उनकी बेबी वामिका (Photo Credits: Instagram)

Anushka Sharma and Virat Kohli Celebrate 6 Months Birthday of Daughter Vamika: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीते रविवार को अपनी बेटी वामिका के 6 महीने पूरे होने पर उनका जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर विराट और अनुष्का एक पार्क में बैठे अपनी बेटी के साथ इस खूबसूरत पल का जश्न मनाते नजर आए. सोशल मीडिया पर फोटोज देखने को मिली है जिसमें ये दोनों बेबी वामिका के साथ वक्त बिताते नजर आए.

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो अपनी लाड़ली बिटिया को गोदी में ली हुई नजर आईं. इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, "उनकी एक मुस्कान हमारे आसपास की जिंदगी बदल देती है! उम्मीद है हम तुम्हें वो प्यार दे पाएंगे जिसकी तुम्हें हमसे आशा है, छोटी, हम तीनों के 6 महीने पूरे होने की बधाई."

ये भी पढ़ें: England Tour: Anushka Sharma अपनी बेटी Vamika को सीने से लगाए एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, पति Virat Kohli भी दिखे संग (See Photos)

विराट कोहली की इस फैमिली पर लोग अपना भरपूर प्यार बरसा रहे हैं. इस तस्वीर पर धनाश्री वर्मा, सानिया मिर्जा, वाणी कपूर, सोनम कपूर, ताहिरा कश्यप और अथिया शेट्टी समेत कई सेलिब्रिटीज ने हार्ट इमोजी पोस्ट करके अपनी खुशी जाहिर की है.

ज्ञात हो कि अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को बेबी वामिका को जन्म दिया था. इस बात की जानकारी विराट कोहली ने अपने सभी प्रशंसकों को देते हुए सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड