बॉलीवुड

अनुपम खेर को सड़क पर मिले परिवार ने दी ईद की मुबारकबाद, वीडियो में दिखी मजेदार बातचीत

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इंट्रेस्टिंग वीडियोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया ऐप कू पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो एक फैमिली का है जिससे अनुपम खेर बात कर रहे हैं....

अनुपम खेर को सड़क पर मिले परिवार ने दी ईद की मुबारकबाद, वीडियो में दिखी मजेदार बातचीत
अनुपम खेर ने सिग्नल पर एक परिवार से की बातचीत

मुंबई: फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इंट्रेस्टिंग वीडियोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया ऐप कू पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो एक फैमिली का है जिससे अनुपम खेर बात कर रहे हैं. ईद के मौके पर उन्हें एक परिवार सड़क पर मिला था, जिसे अनुपम खेर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. यह परिवार स्कूटर पर था. पति-पत्नी के साथ बच्चे भी थे. अनुपम खेर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि उन्हें इस परिवार से मिलकर काफी अच्छा लगा. उम्मीद जताई है कि उस फैमिली को भी अच्छा लगा होगा. यह भी पढ़ें: कश्मीर फाइल्स को Wikipedia ने बताया मनगढ़ंत कहानी, भड़के विवेक अग्निहोत्री ने कहा- इस्लामोफोबिया और संघी भी लिख देते

अनुपम खेर बोले- अच्छे लग रहे हो

बता दें कि अनुपम खेर फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म काफी चर्चित रही. बॉक्स ऑफिस पर इसने 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ईद के मौके पर अनुपम खेर कार से जा रहे , तभी ट्रैफिक रुकने पर उन्होंने एक परिवार से बातचीत की. वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी में बैठे अनुपम खेर को देख पति अपनी पत्नी से बोलता है, देखो अनुपम खेर. तब तक अनुपम कार का शीशा नीचे कर लेते हैं और पूछते हैं, क्या हाल है? स्कूटी चला रहा शख्स जवाब देता है कि सब बढ़िया है. साथ ही मोबाइल निकालकर सेल्फी भी लेता है.

देखें वीडियो:

अनुपम खेर बोलते हैं कि सब अच्छे लग रहे हो. शख्स की वाइफ अनुपम खेर को ईद की मुबारकबाद देते हैं. इस पर अनुपम खेर दुआ देते हैं कि ऊपर वाला आपको हमेशा खुश रखे. अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, मुझे बहुत अच्छा लगा इनको मिलकर, उन्हें भी शायद अच्छा ही लगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).