बॉलीवुड

अनुपम खेर ने वर्कआउट के दौरान किया 'ओम नमः शिवाय' का जाप, देखें वीडियो

अनुपम खेर न्यूयॉर्क में अपनी सेहत का भी ख्याल रख रहे हैं और जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. उनके वर्कआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अनुपम खेर ने वर्कआउट के दौरान किया 'ओम नमः शिवाय' का जाप, देखें वीडियो
अनुपम खेर (Photo Credits: Instagram)

अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए कई रोचक वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. उनकी जिंदगी में जब भी कोई दिलचस्प घटना होती है, वो उसे इन्स्टाग्राम या ट्विटर के जरिये अपने प्रशंसको को जरूर बताते हैं. इन दिनों वह न्यूयॉर्क में हैं. वहां पर एक्टर 'न्यू एम्सटर्डम' नामक एक यूएस टीवी शो की शूटिंग कर रहे हैं. अनुपम खेर न्यूयॉर्क में अपनी सेहत का भी ख्याल रख रहे हैं और जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. उनके वर्कआउट (Workout) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अनुपम खेर ने इन्स्टाग्राम पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह वेट्स उठाते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही एक्टर ओम नमः शिवाय का जाप भी कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया कि," मेरा ट्रेनर काफी इनोवेटिव हैं और मेरी सीमओं को आगे बढ़ाता है लेकिन उसे नहीं पता है कि एक भारतीय होने के नाते मैं 'आह' से अच्छी आवाज निकाल सकता हूं. खुद के लिए देखें."

यह भी पढ़ें:- अनुपम खेर को नहीं पहचान पाया ये कैब ड्राइवर, वजह जानकर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें वीडियो

आपको बता दें कि अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में नीतू कपूर और ऋषि कपूर से मुलाकात भी की. नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है. फोटो में जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सभी काफी खुश दिख रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).