Sushant Singh Rajput के आखिरी इंटरनेट पोस्ट के ठीक 1 साल बाद Ankita Lokhande ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने आज अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. सोचने वाली बात ये है कि सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि को महज 11 दिन बचे हैं और इसके ठीक पहले अंकिता ने ये फैसला लिया है.

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे (Photo Credits: Instagram)

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने आज अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. सोचने वाली बात ये है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पुण्यतिथि को महज 11 दिन बचे हैं और इसके ठीक पहले अंकिता ने ये फैसला लिया है. इतना ही नहीं, आज ही के दिन पीछे साल सुशांत ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी पोस्ट किया था. अपने इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां के साथ एक फोटो कोलाज शेयर करते हुए उनके प्रति अपने स्नेह को व्यक्त किया था.

अब अंकिता ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा था, "ये गुडबाय नहीं है, ये केवल सी यू लेटर है." अपने इस पोस्ट से अंकिता कहना चाहती थी कि वो हमेशा के लिए सोशल मीडिया से गुडबाय नहीं कह रही बल्कि वो कुछ समय के लिए इससे ब्रेक ले रही हैं. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग इसपर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput से ब्रेकअप के बाद बुरे सदमें में थी Ankita Lokhande, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किये कई शॉकिंग खुलासे

देखें सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट:

आपको बता दें कि आनेवाले 14 जून, 2021 को सुशांत की पहली पुण्यतिथि है. एक्टर को पिछले साल इसी दिन मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाया गया था. सुशांत की मौत की खबर ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को हैरान कर दिया. उनकी मौत को लेकर सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच में जुटी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Sushant Singh Rajput Post Mortem: 'सुशांत सिंह राजपूत का पैर टूटा था, आंखों पर भी चोट थी', बहन श्वेता सिंह कीर्ति का बड़ा दावा; पोस्टमार्टम को लेकर किया नया खुलासा

Cyclone Alert: अंडमान सागर में बना डिप्रेशन हुआ और गहरा; म्यांमार तट से टकराने के बाद बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा 'डीप डिप्रेशन', जानिए क्या है चक्रवात 'अर्नब' की स्थिति