बॉलीवुड

ऋषि कपूर की याद में अनिल कपूर ने शेयर की 13 साल पुरानी फोटोज, एक साथ दिखे रणबीर कपूर-सोनम कपूर समेत परिवार

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर का निधन हुए अब 13 दिन बीत चुके हैं. लेकिन सभी के लिए उन्हें भुला पाना इतना आसान नहीं. फिल्म इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उन्हें याद करते हुए आए दिन सोशल मीडिया पर उनके साथ अपने बीते पलों को याद करते हैं और उनकी चर्चा करते हैं.

ऋषि कपूर की याद में अनिल कपूर ने शेयर की 13 साल पुरानी फोटोज, एक साथ दिखे रणबीर कपूर-सोनम कपूर समेत परिवार
ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, सोनम कपूर और अनिल कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन हुए अब 13 दिन बीत चुके हैं. लेकिन सभी के लिए उन्हें भुला पाना इतना आसान नहीं. फिल्म इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उन्हें याद करते हुए आए दिन सोशल मीडिया पर उनके साथ अपने बीते पलों को याद करते हैं और उनकी चर्चा करते हैं. आज अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने एक बार फिर उन्हें याद करते हुए उनके साथ अपनी 13 साल पुरानी फोटोज शेयर की है.

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर साल 2007 की फोटोज शेयर की है जब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने फिल्म 'सांवरिया' (Saawariya) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. अनिल ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "जेम्स को याद करते हुए...नीतू और ऋषि के साथ सोनम और रणबीर के करियर लॉन्च की ये फोटोज शेयर करना मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है."

ये भी पढ़ें: RIP Rishi Kapoor: करीना कपूर ने चाचा ऋषि कपूर को याद करते हुए शेयर की ये फोटो, कहा- आपकी जगह कोई नहीं ले सकता

इन फोटोज में देखा जा सकता है कि अनिल कपूर के साथ नीतू सिंह (Neetu Singh), ऋषि कपूर, सुनीता कपूर (Sunita Kapoor), सोनम कपूर और रणबीर कपूर साथ मिलकर पोज कर रहे हैं.

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) द्वारा निर्देशित फिल्म 'सांवरिया' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म को करने के लगभग 11 साल के बाद ये दोनों फिल्म 'संजू' (2008) में एक साथ नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).