अंगद बेदी ने बताया- बेटी मेहर के जन्म के बाद इतनी बदल गई है जिंदगी
अभिनेता अंगद बेदी का कहना है कि बेटी मेहर के पैदा होने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. उनकी बेटी अभी महज एक साल की ही हैं.
मुंबई: अभिनेता अंगद बेदी (Angad Bedi) का कहना है कि बेटी मेहर के पैदा होने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. उनकी बेटी अभी महज एक साल की ही हैं. अंगद ने आईएएनएस को बताया, "आपको पता है अब मैं अपनी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजों को अहमियत देने लगा हूं..अब मैं अपने माता-पिता संग जिस तरीके से पेश आता हूं वह पहले की अपेक्षा बिल्कुल भिन्न है क्योंकि अब मैं जानता हूं कि पेरेंट बनने का एहसास क्या होता है. मेहर ने जिंदगी के प्रति मेरे दृष्टिकोण को बदल दिया. यह भी पढ़ें: Neha Dhupia Controversy: Trolls पर भड़के अंगद बेदी, नेहा धूपिया संग फोटोज पोस्ट करके कहा- उखाड़ लो
अंगद ने आगे कहा, "हम जिंदगी में हमेशा उंचे मुकामों को हासिल करने में लगे रहते हैं और फिर एक रेस का हिस्सा बनकर रह जाते हैं..शुक्र है मेहर ने मुझे यह सिखाया कि कभी-कभार दो कदम पीछे रहना और अपने परिवार के साथ वक्त बिताना भी कितना जरूरी होता है, जो हमेशा आपका साथ निभाते हैं."
View this post on Instagram
“Sona Munda” 😊😉 by @sinbadphgura in #London #throwback #portrait #fashion #blackandwhite #punjabi
यह भी पढ़ें: घुटने की सर्जरी कराने अस्पताल में भर्ती हुए अंगद बेदी, वाइफ नेहा धूपिया दे रही हैं साथ
मेहर, अंगद और अभिनेत्री नेहा धूपिया की बेटी हैं. दोनों ने साल 2018 में शादी की थी. बता दें कि है कि हाल ही में एम टीवी रोडीज के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट पर भड़कने को लेकर नेहा सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं थी जिसके बाद उनके पति अंगद ने उनका सपोर्ट करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

