अमिताभ बच्चन करेंगे कोरोना वायरस का खात्मा, करण जौहर के बेटे यश का ये क्यूट जवाब जीत लेगा आपका दिल
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे यश के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है.
कोरोना वायरस महामारी के चलते बॉलीवुड के स्टार्स को घर पर बैठना पड़ रहा है. ऐसे में तमाम स्टार्स अपनी पसंद की चीजें करने में लगे हुए हैं. कोई किताबें पढ़कर अपना समय बिता रहा है तो कोई खाना बनाकर अपने आपको व्यस्त रख रहा हैं. तो वही इस क्वारंटाइन में प्रोडूसर करण जौहर (Karan Johar) अपना समय अपने बच्चों के साथ बिता रहे हैं. करण ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर अपने बेटे यश के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है.
कोरोना वायरस से हर कोई परेशान हैं. ऐसे में करण ने अपने बेटे को कोरोना वायरस के बारे में सवाल पूछा की इसे कैसे दूर रखा जाए आप क्या सोचते हो? जिस पर यश ने कहा- अमिताभ बच्चन. जिसके बाद करण ने फिर पूछा कि क्या इस कोरोना वायरस को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) दूर करेंगे तो क्या मैं उन्हें कॉल कर विनंती कर उन्हें इसे दूर करने बोलू? इस पर यश ने क्यूट रिप्लाई देते हुए कहा की, हां कॉल करना लेकिन अमिताभ बच्चन मेरे कमरे में नही आएंगे. ये सुनकर करण भी शॉक हो गए. यह भी पढ़े: करण जौहर ने अपने 3 साल के जुड़वां बच्चों से कोरोना वायरस को लेकर पूछा सवाल, यश और रूही का जवाब जीत लेगा आप दिल
वेल इस क्यूट वीडियो से तो इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया हैं. इस वीडियो को 1,55,688 लोंगो ने देखा हैं. इस पर आलिया भट्ट ने हार्ट शेप का एमोजी दिया हुआ हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2020 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

