बॉलीवुड

COVID-19: अमिताभ बच्चन ने लोगों को किया सतर्क, Video शेयर करके कहा- मक्खी के कारण कोविड-19 संक्रमण का है खतरा

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर द लैंसेट की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घरों, बाजारों, दुकानों और गली-मोहल्लों में मंडराती हुई मक्खियां भी कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलाने का काम कर सकती हैं.

COVID-19: अमिताभ बच्चन ने लोगों को किया सतर्क, Video शेयर करके कहा- मक्खी के कारण कोविड-19 संक्रमण का है खतरा
अमिताभ बच्चन (Image Credit: Twitter)

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर द लैंसेट की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घरों, बाजारों, दुकानों और गली-मोहल्लों में मंडराती हुई मक्खियां भी कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलाने का काम कर सकती हैं.बिग बी ने कहा, "हमें चाहिए कि हम सभी कोविड-19 से लड़ने के लिए उसी प्रकार से एक जन आंदोलन बनाएं, जैसा हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन चलाया था."

दिग्गज अभिनेता ने ट्विटर पर वीडिया साझा कर इस बात की जानकारी दी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिट्वीट किया है.

 

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस पर कार्तिक आर्यन ने फिर शेयर किया रैप Video, फिल्मी अंदाज में लोगों से की ये खास अपील

अपने संदेश में बुधवार को अभिनेता ने कहा, "देश कोविड-19 से जूझ रहा है. सभी को इस लड़ाई में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है. हाल ही में चीन के विशेषज्ञों ने पाया कि कोरोनावायरस मानव मल में कई हफ्तों तक जिंदा रह सकता है. उन्होंने आगे कहा, "संक्रमित व्यक्ति के पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाने की स्थिति में भी कुछ हफ्तों तक उसके मल में कोरोनावायरस जिंदा रह सकता है. यदि ऐसे में कोई मक्खी उसके मल में बैठ जाए और (बाद में) फल-सब्जी या खाने में बैठ जाए तो ऐसी में संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ जाता है."

उन्होंने आगे कहा, "दो बूंद जिंदगी के अभियान में शामिल होकर जैसे हम सभी ने पोलियो मुक्त भारत बनाया था, ठीक वैसे ही हमें कोरोनावायरस को हराने के लिए करना होगा."

अभिनेता ने कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए तीन सूत्रीय फामूर्ला भी देश के नागरिकों के साथ साझा किया. उन्होंने कहा, "पहला-अपने शौचालय का नियमित रूप से इस्तेमाल करें और खुले में शौच ना जाएं. दूसरा-सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें. तीसरी- दिन में अनेक बार अपने हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं और अपनी आंख, नाक व मुंह को छूने से बचें."

बिग बी ने आगे कहा कि कोरोनावायरस को हराने के लिए यह याद रखने की जरूरत है कि 'दरवाजा बंद तो बीमारी बंद.'

उन्होंने सभी से शौचालय का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आह्वान करते हुए कहा, "हर कोई, हर रोज- हमेशा इसका (शौचालय) इस्तेमाल करे."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).