बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने साल 2020 को बताया अजीब, 2021 को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि नए साल के लिए उन्होंने कोई संकल्प नहीं लिया है. अपनी इसी भावना को जाहिर करते हुए उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है, "2020 के इस पूरे साल के बाद यह लिखने में काफी अजीब लग रहा है क्योंकि बीता हुआ साल काफी अजीब रहा.

Amitabh Bachchan ने साल 2020 को बताया अजीब, 2021 को लेकर कही ये बात
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कहा है कि नए साल के लिए उन्होंने कोई संकल्प नहीं लिया है. अपनी इसी भावना को जाहिर करते हुए उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है, "2020 के इस पूरे साल के बाद यह लिखने में काफी अजीब लग रहा है क्योंकि बीता हुआ साल काफी अजीब रहा और आने वाला साल भी अजीब हो सकता है, लेकिन हां, पिछले के मुकाबले कुछ अच्छे मायनों में और 1.1.21 के एहसास में इसकी एक झलक की अनुभूति होती है, एक एहसास, जो सभी के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करता है और शायद यह इसके एक बेहतरीन साल साबित होने का भी संकेत है."

उन्होंने आगे लिखा, "कोई संकल्प नहीं लिया है, जिन कामों को करने की आवश्यकता है, उन्हें करना होगा और बेहतर ढंग से करना होगा. दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं आना चाहिए, ये अभी एक्सटर्नल फोर्स द्वारा संचालित हो रही हैं. आशावादी बने रहें, खुशियां बिखेरें और लोगों की देखभाल करें." यह भी पढ़े: Top Tweets of 2020: सुशांत सिंह राजपूत, अमिताभ बच्चन से लेकर चैडविक बोसमैन तक, ट्विटर पर 2020 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये ट्वीट्स 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

78 वर्षीय इस बॉलीवुड अभिनेता ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकांउट पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को नए साल के लिए शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).